शिक्षा

स्कूली पढ़ाई में बड़ा बदलाव! कक्षा 6 से 10वीं तक 3 भाषाएं पढ़ना जरूरी, जानें कब नई शिक्षा नीति होगी लागू

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी CBSE ने 2026-27 के लिए नया सिलेबस जारी किया है और इस बार बदलाव सिर्फ किताबों तक सीमित नहीं हैं. 2 अप्रैल को CBSE के चेयरमैन राहुल सिंह ने दिल्ली में नए सेकेंडरी स्कूल करिकुलम की शुरुआत की जिसमें कई अहम घोषणाएं की गईं. इस दौरान कक्षा 6वीं से लेकर 10वीं के स्टूडेंट्स को लेकर भी बड़ा ऐलान किया गया. तीन भाषाओं की पढ़ाई करना सभी स्टूडेंट्स के लिए अब जरूरी किया जा सकता है. सीबीएसई की अहम घोषणा एजुकेशन सिस्टम में एक बड़े बदलाव को लेकर आ सकती है.

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 (NEP) के तहत सीबीएसई ने पहला कदम उठा लिया है. दरअसल, NEP 2020 के अनुसार कक्षा 10वीं तक हर स्टूडेंट को 3 भाषाएं सीखनी चाहिए. इस पर एक कदम बढ़ाते हुए सीबीएसई ने कक्षा 6 के स्टूडेंट्स के  3 भाषा की पढ़ाई करना जरूरी कर दिया. अभी तक सिर्फ दो भाषाएं पढ़ाई जाती थीं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button