पुलिस को गश्त करते देखा तो डर गई मासूम और पकड़ लिए कान, वीडियो देख छूटेगी हंसी

सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसे वीडियो वायरल होते हैं जो लोगों के चेहरे पर मुस्कान ला देते हैं और दिन बना देते हैं. हालांकि, बच्चों की मासूमियत वाली वीडियो का अपना ही अलग चार्म होता है. इस बार भी एक ऐसी ही क्यूट क्लिप इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें एक छोटी बच्ची का रिएक्शन देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं.
वीडियो में बच्ची जैसे ही पुलिस को देखती है, तुरंत अपने कान पकड़ लेती है. मानो बिना कुछ किए पहले ही माफी मांग रही हो, उसके बाद यह वीडियो वायरल हो जाता है और सोशल मीडिया पर लोग भी हंसते हुए मजेदार कमेंट करते दिखाई देते हैं.
वायरल वीडियो में दिखाई देता है कि पुलिसकर्मी एक इलाके में गश्त कर रहे होते हैं. तभी एक छोटी बच्ची की नजर उन पर पड़ती है. पुलिस को देखते ही बच्ची अचानक डर जाती है और तुरंत अपने कान पकड़ लेती है. उसकी यह मासूम हरकत देखकर आसपास मौजूद लोग हंसने लगते हैं. आसपास के लोग ही नहीं बल्कि पुलिस वाले भी उसकी यह हरकत देखकर हंसने लगते हैं और आगे बढ़ जाते हैं. जिसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो जाता है. इस वीडियो को सोशल मीडिया पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. वीडियो में बच्ची का एक्सप्रेशन और उसका तुरंत कान पकड़ लेना इतना क्यूट है कि लोग बार-बार इस क्लिप को देख रहे हैं.


