उत्तराखंड

दिल्ली से जारी हुआ आदेश, भाजपा संगठन महामंत्री अजेय कुमार को दी बड़ी जिम्मेदारी

उत्तराखंड से बड़ी खबर सामने आ रही है। भाजपा संगठन महामंत्री अजेय कुमार को केंद्र सरकार ने बड़ी जिम्मेदारी दी है। अजेय कुमार को राजस्थान का संगठन महामंत्री बनाया गया है।

अजेय कुमार को राजस्थान का संगठन महामंत्री बनाया गया है। इसे लेकर राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह की ओर से सोमवार को आदेश जारी किया गया है। बता दें आगामी राजनीतिक समीकरणों और पार्टी के भीतर सांगठनिक कसावट को देखते केंद्र ने ये फैसला लिया है।

Ajay Kumar Appointed Rajasthan's General Secretary

बता दें दिल्ली आलाकमान ने बड़ा फैसला लेते हुए राजस्थान भाजपा को उसका नया ‘चाणक्य’ सौंप दिया है। सरकार की यह आदेश ऐसे समय पर जारी हुआ है जब राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा खुद दिल्ली दौरे पर हैं। वहीं वर्तमान में राजस्थान में भाजपा आगामी स्थानीय निकाय चुनावों, पंचायत चुनावों और भविष्य की चुनावी रणनीतियों को लेकर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने पर जोर दे रही है।




Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button