बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचने को तैयार रणवीर सिंह, 1000 करोड़ी क्लब में शामिल होने वाले बनेंगे पहले बॉलीवुड स्टार

हर सुपरस्टार अपने करियर में एक ऐसे मुकाम पर पहुंचता है, जहां कंपटीशन खत्म हो जाता है और सिर्फ एक ही कसौटी बचती है. उसकी अपनी विरासत. रणवीर सिंह के लिए वो पल अब आ चुका है. धुरंधर और धुरंधर 2 के साथ उन्होंने न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर राज किया है, बल्कि उसे नए सिरे से परिभाषित भी किया है. आज चर्चा किसी कंपीटीटर की नहीं, बल्कि एक ही नाम की है: रणवीर सिंह बनाम रणवीर सिंह.
धुरंधर 2 के साथ रणवीर सिंह ने हिंदी सिनेमा के इतिहास की सबसे बड़ा ओपनिंग फिल्म दी है. इसमें पुष्पा 2, जवान, एनिमल और पठान को पछाड़ा है. उन्होंने सिर्फ रिकॉर्ड नहीं तोड़े बल्कि नया बेंचमार्क सेट किया.
यह सिर्फ इतिहास नहीं था, यह व्यक्तिगत सफलता भी थी. रणवीर ने धुरंधर, सिम्बा और पद्मावत जैसे अपने ही बड़े ओपनर्स को पीछे छोड़ दिया, यह साबित करते हुए कि उनकी बॉक्स ऑफिस ग्रोथ बेमिसाल है.
धुरंधर 2 ने सिर्फ 11 दिनों में धुरंधर के लाइफटाइम कलेक्शन को पार कर लिया. जब दोनों उपलब्धियां एक ही अभिनेता की हों, तो यह साफ हो जाता है.
रणवीर किसी और से नहीं खुद से आगे निकल रहे हैं.
रणवीर ने हिंदी सिनेमा को ग्लोबली डे 1 वर्ल्डवाइड ओपनिंग का सबसे बड़ा रिकॉर्ड बनाया. जवान, एनिमल, पठान को पीछे छोड़ते हुए. उनका स्टारडम अब सिर्फ भारत तक सीमित नहीं—बल्कि ग्लोबली हो चुका है.
सिर्फ 3 दिनों में रणवीर की फिल्म ₹500 करोड़ के पार पहुंच गई, पुष्पा 2 और जवान के रिकॉर्ड्स को पीछे छोड़ते हुए.
अब ₹900 करोड़ के पार पहुंच चुकी भारत में फिल्म तेजी से ₹1000 करोड़ की ओर बढ़ रही है. अगर यह मुकाम हासिल होता है, तो यह किसी बॉलीवुड अभिनेता द्वारा हेडलाइन की गई पहली ₹1000 करोड़ हिंदी फिल्म होगी और रणवीर सिंह को एक अलग ही लीग में स्थापित कर देगी.


