अपराध

सीतापुर में बड़े भाई ने सगे छोटे भाई पर दाग दीं ताबड़तोड़ 3 गोलियां, हैरान करने वाली वजह आई सामने

महोली थाना क्षेत्र के कैमहरा गांव में शुक्रवार शाम खून के रिश्तों की कड़वाहट खूनी अंजाम तक पहुंच गई. मामूली विवाद में दो सगे भाइयों के बीच हुए विवाद में ताबड़तोड़ गोलियां चलीं. गोली लगने से घायल भाई की हालत गंभीर बनी हुई है. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी बड़ा भाई मौके से फरार हो गया है. पुलिस का दावा है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

एएसपी दक्षिणी दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया कि महोली थाना क्षेत्र के कैमहरा गांव में फायरिंग की सूचना मिली थी. मौके पर पहुंची पुलिस टीम गोली लगने से घायल मिले युवक को अस्पातल में भर्ती कराया है. जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है. प्राथमिक जांच में सामने आया है कि गांव में रहने वाले नन्हे मिश्रा का अपने छोटे भाई चुम्मन मिश्रा के बीच अक्सर विवाद होता था. दोनों शराब पीने के आदी हैं. शुक्रवार को दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया. इस दौरान नन्हें ने तमंचे से ताबड़तोड़ तीन गोलियां चुम्मन मिश्रा पर दाग दीं और फरार हो गया.

पुलिस ने घायल चुम्म्मन मिश्रा को पहले सीएचसी पहुंचाया था. जहां से उसे जिला अस्पताल भेजा गया, लेकिन वहां भी हालत गंभीर देख लखनऊ रेफर कर दिया गया है. आरोपी की गिरफ्तारी के लिए सीओ नागेंद्र चौबे, कोतवाली प्रभारी जेबी पांडे समेत तमाम पुलिस टीम लगी हुई है. आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा. जिला अस्पताल के चिकित्सक डाॅ. आशुतोष वर्मा ने बताया कि चुम्मन को 3 गोलियां लगी हैं. हालत गंभीर होने के चलते उसे लखनऊ रेफर किया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button