कुछ नहीं दीदी ड्राइविंग लाइसेंस लेने आई हैं… स्कूटी चलाने की स्किल देख घूम गया RTO का माथा

सोशल मीडिया पर हर दिन कुछ न कुछ ऐसा देखने को मिल जाता है जो लोगों को हंसने पर मजबूर कर देता है. खासकर ऐसे वीडियो, जिनमें आम लोग कुछ अलग या अजीब करते नजर आते हैं, बहुत तेजी से वायरल हो जाते हैं. ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर छाया हुआ है, जिसमें एक महिला ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने पहुंचती है, लेकिन टेस्ट के दौरान जो करती है उसे देखकर लोग हैरान रह जाते हैं और हंसी नहीं रोक पाते हैं. यह वीडियो इतना मजेदार है कि लोग इसे बार-बार देख रहे हैं और अपने दोस्तों के साथ शेयर भी कर रहे हैं. कई यूजर्स ने इस पर फनी कमेंट्स किए हैं.
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही क्लिप में एक महिला ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए RTO ऑफिस पहुंचती है. आमतौर पर लाइसेंस पाने के लिए ड्राइविंग टेस्ट देना होता है, जिसमें वाहन को सही तरीके से चलाना जरूरी होता है. जब महिला से टेस्ट देने के लिए कहा गया तो शायद उसे अंदाजा नहीं था कि उसे सच में गाड़ी चलाकर दिखानी होगी. इसके बाद जो हुआ, उसने सबको चौंका दिया.
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला स्कूटी पर बैठी होती है और टेस्ट देने की कोशिश कर रही होती है, लेकिन वह स्कूटी को इंजन से चलाने की बजाय अपने पैरों से पैरो से चला कर आगे बढ़ती नजर आती हैं. इस अजीब तरीके को देखकर लोग हंसने लगते हैं. कुछ लोग तो हैरानी से इस वीडियो को देखते ही रह जाते हैं कि आखिर यह क्या हो रहा है. महिला का यह अंदाज इतना अलग है कि वीडियो देखते ही लोगों की हंसी छूट जाती है. यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. पोस्ट होते ही यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया और हजारों लोगों ने इसे देखा, लाइक किया और शेयर किया.